• Thu. Aug 27th, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे ने चार मंडल कार्यालयों तथा कालोनियों में चलाया स्वच्छता और सफाई अभियान,दो अक्टूबर तक चलेगा यह अभियान 

ByJyoti Nishad

Sep 24, 2023

पूर्वोत्तर गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर तथा लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मण्डलों पर 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2023 तक चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के आठवें दिन 23 सितम्बर, 2023 को ‘स्वच्छ कार्यालय, कालोनी एवं परिसर’ थीम के अन्तर्गत मुख्यालय, गोरखपुर में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय तथा रेलवे कालोनियों में साफ-सफाई की गई एवं कूड़ा-कचरा का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त कालोनियों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रेलवे कालोनियों में डेंगू से बचाव की जानकारी दी गई।

‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अर्न्तगत ‘स्वच्छ कार्यालय, कालोनी एवं परिसर’ थीम के अन्तर्गत लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मण्डलों पर इस प्रकार का अभियान चलाया गया।

‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अर्न्तगत 24 सितम्बर, 2023 को ’स्वच्छ आहार’ थीम के तहत मुख्यालय तथा मण्डलों में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गोरखपुर पंकज कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Leave a Reply