• Sat. Oct 10th, 2026

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर में दिलाया गया पंच प्रण की शपथ

ByJyoti Nishad

Oct 13, 2023

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न इकाइयों द्वारा पंचप्रण की शपथ दिलायी गयी । राष्ट्रीय सेवा योजना की महायोगी उदयनाथ, महायोगी आदिनाथ एवं महायोगी मत्सेंद्र्नाथ ईकाई द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कार्यक्रम समन्यवक डॉ. अखिलेश कुमार दुबे ने सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल अवधारणा से अवगत कराते हुए बताया गया कि इसका का मुख्य उद्देश्य सेवा के माध्यम से ही शिक्षा देना है। पंचप्रण के सभी बिंदु पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा की व्यक्ति को मनसा,वाचा और कर्मणा से देश को विकसित,एकता,अखंडता और गुलामी के मानसिकता के प्रति जागरूक होकर समाज और देश के विकाश हेतु सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए कार्यक्रम की अगली कड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक शिवम पाण्डेय ने सभी को पंचप्रण की शपथ दिलाई जिसमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति पाना, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता,एवं नागरिक में अपने कर्तव्यों की भावना और अपने दायित्वों का निर्वाह करना शामिल था। कार्यक्रम में गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस के प्राचार्य डा. मंजूनाथ एन एस, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी धनंजय पाण्डेय ,डॉ.विकास यादव एवं विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित थे। एवं महंत अवेद्यनाथ पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य श्री रोहित कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई- महायोगी संतोषनाथ के द्वारा अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत”अमृत काल के पंचप्रण” का शपथ ग्रहण दिलाया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुप्रिया गुप्ता व पैरामेडिकल के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply