बस्ती। शासन की थीम” प्रशासन आपके द्वार “के दृष्टिगत कल विकासखंड हर्रैया के ग्राम पंचायत काशीपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी, हर्रैया, सुशील पाण्डेय व एडीओ आई एस बी जितेन्द्र सिंह द्वारा की गई। संबंधित चौपाल में सीडीपीओ कार्यालय, पशु चिकित्सालय इत्यादि की भी प्रदर्शनी लगाई गई व चौपाल में निराश्रित महिला, वृद्ध, विकलांग पेंशन आदि की फीडिंग संख्या बढ़ाने में जोर दिया गया। राशन कार्ड में यूनिट फीड कराने व वंचित परिवारों का नया राशन कार्ड बनवाने हेतु खंड विकास अधिकारी द्वारा संबंधित सचिव को निर्देशित किया।
ग्राम पंचायत में हुए इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, सीसी रोड़ ,नाली, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। चौपाल कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अशोक चौहान ग्राम विकास अधिकारी राजमंगल दुबे, पशु चिकित्सा अधिकारी श्याम राज , एडीओ कृषि, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर इत्यादि उपस्थित रहे ।ग्रामीणों द्वारा भी गांव पंचायत में हो रहे कार्यों का होना बताया गया। चौपाल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास मांग हेतु 2 आवेदन ,शौचालय मांग हेतु 3आवेदन , नया राशन कार्ड बनाने हेतु 1 आवेदन आए जिनका त्वरित निस्तारण किया गया। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने व ई क्रॉप सर्वे की फीडिंग बढ़ाने पर जोर देने हेतु सचिव को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत सहायक धनपता,रोजगार सेवक दिनेश कुमार,इत्यादि बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।