
Rk Maurya
बस्ती। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को “Run For Unity” का आयोजन किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने कंपनी बाग चौराहे पर सुबह सात बजे हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।
डीआईजी संजीव त्यागी स्वयं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के साथ दौड़ में शामिल हुए और लोगों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया। दौड़ में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय युवाओं ने भी भाग लिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का उद्घोष गूंजता रहा।