• Thu. Oct 8th, 2026

अनाथ बच्चों का दीपावली होगा खुशियों से भरा – शक्ति त्रिपाठी दीपावली के पहले ही खातों में पहुंचेगा पैसा

मिर्जापुर। कोविड के दौरान हुये अनाथ बच्चों का दीपावली खुशियों से भरा होगा। क्योकि त्यौहार के पहले ही विभाग की ओर से धनराशि उनके खाते में पहुच जायेगा। इस आशय की जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बैठक के दौरान दी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बैठक के दौरान बताया कि विभाग की ओर कोविड के दौरान अनाथ हुये बच्चों का 4000 रूपये प्रतिमाह की दर से त्यौहार के पहले ही उपलब्ध करा दिया जायेगा। जिससे उनका त्यौहार खुशियों से भरा रहेगा। खबर लिखे जाने का 72 अनाथ बच्चों के खाते में धनराशि उपलब्ध करा दिया गया था और उन्होने बताया कि शेष बच्चों का भी पैसा धनतेरस के पहले ही उनके खातों में उपलब्ध करा दिया जायेगा।

Leave a Reply