• Sat. Aug 22nd, 2026

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनसंवाद के दौरान जनपदवासियों की समस्याओं का निस्तारण करने का दिया निर्देश

मीरजापुर। रविवार को‌ अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को जनपद के सरदार पटेल चौराहा स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में जनपद के विभिन्न हिस्सों से आये हुए लोगों से मुलाकात की एवं संबंधित अधिकारियों से बात कर लोगों की समस्याओं को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया।

इस मौके पर स्वास्थ्य संबंधित प्रार्थना पत्र, जमीन संबंधित प्रार्थना पत्र, शिकायती प्रार्थना पत्र, बिजली समाधान के संबंध में प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया। इसके उपरांत मंत्री पटेल जनपद के तमाम कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा, प्रदेश सचिव अनुसूचित मंच ज्ञानचंद कनौजिया, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाठक, जोन अध्यक्ष राजेश मौर्य, राहुल ओझा, आमिर खान आदि लोगों को उपस्थित रहें। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

Leave a Reply