बस्ती। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत परसरामपुर के प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव और नायब तहसीलदार ऋषभ कुमार की संयुक्त टीम ने थानाक्षेत्र के गैगस्टर अभियुक्त झगरू उर्फ लाल बहादुर पुत्र राधे उर्फ राधेश्याम, सुनील केवट पुत्र रामदीन, ओमप्रकाश पुत्र तुलसीराम, बंगाली उर्फ अमर पुत्र लल्लन निवासी गण ग्राम सेवरापट्टी द्वारा अपराध से अर्जित की गई अनुमानित संपत्ति रुपये- 82,00,000/- (बयासी लाख रूपये),अभियुक्त परदेसी पुत्र बुद्धिराम निवासी बरहपुर पाण्डेय की अनुमानित संपत्ति 20,00,000(बीस लाख) रूपये तथा अभियुक्त सौरभ सिंह पुत्र राजेश सिंह ग्राम सिरसहवा की 1000/-(एक हजार) सेंट्रल बैंक परसरामपुर बस्ती, में जमा करा कर नियमानुसार जब्तीकरण की कार्यवाही की गई ।
प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव ने बताया कि जब्तीकरण की गयी कुल अनुमानित संपत्ति
एक करोड़ एक लाख एक हजार रुपये है बता दें कि गैंगस्टर अभियुक्तों की संपत्ति जब्तीकरण अभियान में नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, मो0 मुस्तफा, हेड कांस्टेबल हेमन्त सिंह, कांस्टेबल साहब कुमार, रोहित गौड़, श्यामजीत यादव, धर्मेंद्र गौतम, महिला कांस्टेबल माला देवी भी शामिल रही।