विक्रमजोत। विकास क्षेत्र के गौरियानैन गांव में सरयू नदी के किनारे गत वर्षो की भांति बुधवार को गणेश चतुर्दशी के अवसर पर परंपरागत मेले का आयोजन हुआ।
मेला परिसर में स्थित स्वर्गीय बाबा राममणि पांडेय मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ और उनकी स्मृति में आल्हा के लोक गायको द्वारा आल्हा का गायन की प्रस्तुति का श्रोताओं ने जम कर आनंद उठाया। मेले में बड़ी संख्या में खिलौने, चाट-पकौड़ी, जिलेबी, फुलकी एवं पारंपरिक मिठाइयों की दुकानें सजी। वही हजारों की संख्या में पहुंचे युवाओं महिलाओं एवं बच्चों ने झूले का आनंद उठाया इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य यज्ञेश पांडेय और शैलेश पांडेय द्वारा आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कुश्ती दंगल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने पहलवानों को माला पहन कर स्वागत अभिनंदन कर फीता काट कर किया।

दंगल में कई प्रदेशों के जाने-माने तीन दर्जन पहलवानों ने अखाड़े में तरह तरह के दांव पेंच आजमाए। दर्शकों ने जीते और हारे पहलवानों के दांव पर पहलवानों को प्रोत्साहित किया व लाखों रुपए के इनाम बांटे गए। मेले में अयोध्या, गोंडा, अंबेडकर नगर बस्ती, गोरखपुर, बाराबंकी, बहराइच, बलरामपुर सहित क्षेत्र के तमाम वीवीआईपी लोगों ने मेले का लुफ्त उठाया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए छावनी थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज चंद्रकांत पांडे के अलावा महिला कांस्टेबल और तहसील प्रशासन के कर्मचारी मौजूद रहे।
कुश्ती दंगल में 40 से अधिक पहलवानों ने आजमाएं दांव

दंगल प्रतियोगिता में प्रदेश के मेरठ, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर, दिल्ली बहराइच, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात से आये करीब 60 पहलवानों ने हिस्सा लिया। जिसमे निर्मल मुमताज नगर, विजय तुसलीपुर, राजेश सोहावल, विपिन गोंडा, सत्येंद्र राज नगर, विश्वनाथ खवासपुरा, अरविंद हनुमानगढ़ी, अमरीश मुमताज नगर, प्रमोद सहजनवा, विवेक यादव सोहावल, नीरज आजमगढ़, कुलदीप सहजनवा, अमरजीत मीरपुर, लवकुश महेशपुर, मिंटू गोरखपुर, गुड्डू सत्येंद्र महाराजगंज, सोनू आजमगढ़, विपिन गोरखपुर, पंकज फैजाबाद, अजीत दास हनुमानगढ़ी, अक्षय अयोध्या, हर्ष खवासपुर, मुकेश मुमताज नगर, राजू नेपाल, राहुल पंजाब, अभिषेक सिंह नंदिनी नगर, संतोष गाजीपुर, प्रद्युम्न अयोध्या, मुन्ना बनारस, गुड्डू महाराजगंज, मनोज आगरा, माही नंदनी नगर, जितेंद्र हनुमानगढ़, तुषार मेरठ, बंटी नंदिनीनगर, राणा गोरखपुर अनंत राम तुलसीपुर माझा, भगवान दीन तुलसीपुर, पाथर महाराजगंज संजय, आजमगढ़ गामा खवासपुरा राहुल अयोध्या नितिन खवासपुरा शामिल रहे।मुकाबले में राजू नेपाल व राहुल पंजाब के बीच हुआ मुकाबला रोमांचक रहा जिसमें राजू ने जीत दर्ज की वहीं दूसरे मुकाबले में शिवानन्द संत कबीर नगर व मुन्ना गाजीपुर का मुकाबला बराबरी पर रहा।दंगल का संचालन आयोजक यज्ञेश पांडेय और शैलेश पांडेय ने किया। जीते पहलवानों को पुरस्कार एव सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य आदित्य प्रताप पांडेय, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, महेश शुक्ला, देवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य विजयसेन सिंह, गोपाल तिवारी, डॉ अरविंद कुमार सिंह, हिमांशु सिंह रानू, मंडल अध्यक्ष बजरंग बिहारी पाण्डेय, किसान मोर्चा प्रभारी विजय पांडेय , घनश्याम कनौजिया, नीरज विश्वकर्मा, राधे सिंह, प्रधान बच्चा राम यादव, सुनील यादव, विजय उपाध्याय,राकेश शर्मा,बबलू पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।