उमेश तिवारी
नौतनवां/महराजगंज। बता दें कि नौतनवा थाना परिसर के सभागार कक्ष में आज उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी आभा सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुआ।जिसमें महावीर अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों सहित मुस्लिम समुदाय के धर्मानुयायियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों समेत क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों के साथ बारावफात व महावीर अखाड़े के जुलूस को लेकर बैठक की किया गया।
बैठक में उप जिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से आपसी भाईचारा के साथ मनाया जाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने कहा कि त्यौहार सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं।
अराजक तत्व त्यौहार में खलन डालने की कोशिश किए तो पुलिस प्रशासन कानूनी कार्यवाही करने को मजबूर हो जाएगी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आगामी त्यौहार 28 सितंबर को बारावफात और 29 सितंबर को महावीर जयंती के जुलूस को लेकर आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाने का अपील किया गया है तथा यह भी चेतावनी दी गई कि अगर त्योहारों में खलल डालने वाले शरारती तत्व पाए जाएंगे तो बक्सा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्देशित किया कि डीजे चार साउंड से अधिक नहीं रहेगा, अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।
इस दौरान चौकी प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता, संजय कुमार, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, धीरज कुमार, ईओ सुनील कुमार सरोज, जेई संजीव कुमार, महावीर अखाड़ा के अध्यक्ष राजू पहलवान, सभासद प्रमोद कुमार गौतम, शहनवाज खान, संतोष अग्रहरि, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, रसीद अंसारी, राकेश जायसवाल, संतोष अग्रहरि, अनिल श्रीवास्तव, दुर्गा मद्धेशिया, मौलाना क़ुतुबदीन अंसारी, रिखीराम थापा, जीतेन्द्र बाबा, अनुज राय, राहुल दुबे, संजय पाठक, सहित तमाम क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।