• Sat. Aug 22nd, 2026

पुलिस ने रात में छापेमारी करके खनन में लगी जेसीबी और मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा,खनन में जुटे लोग मौके से फरार 

ByJyoti Nishad

Oct 29, 2023

बीकापुर– अयोध्या।कोतवाली क्षेत्र में रात के अंधेरे में चोरी छुपे चल रहे अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग द्वारा शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में शिकायत मिलने पर जिला खनन अधिकारी दीपक सिंह द्वारा बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पुहपी गांव के पास रात में छापेमारी करके खनन में लगी एक जेसीबी और एक मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ लिया। खनन विभाग के छापेमारी की आहट मिलने के बाद रात में खनन में जुटे लोग मौके से फरार हो गए। पकड़ी गई जेसीबी और मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली को खनन अधिकारी द्वारा बीकापुर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया।

जिला खनन अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि अवैध खनन किए जाने की सूचना पर रात में उनके द्वारा छापेमारी करके कार्यवाही की गई है। जेसीबी पर 2 लाख तथा ट्रैक्टर ट्राली पर 25000 का जुर्माना किया गया है। पिछले कुछ दिनों से बीकापुर सहित जिले में कई जगहों पर रात में अवैध खनन का कार्य होने की शिकायत मिल रही थी। बताया की कि शुक्रवार की रात बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अलावा इनायत नगर थाना क्षेत्र और अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में भी अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। खनन विभाग द्वारा शुक्रवार की रात अवैध खनन के विरुद्ध की गई छापेमारी की कार्यवाही से अवैध खनन में लगे लोगों में हलचल मची हुई है। बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि खनन विभाग द्वारा शुक्रवार की रात एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर ट्राली को पड़कर कोतवाली में खड़ी कराया गया है दोनों वाहनों को सीज दिया गया है।

Leave a Reply