महाराजगंज। जनपद के सिसवा क्षेत्र के सबया में पुलिस और फूड विभाग की संयुक्त छापेमारी में चक्र कंपनी खाद्य तेल से मिलते जुलते वक्र नाम से तेल बनाने वाले जायसवाल ऑयल प्रोडक्ट के गोदाम पर छापेमारी किया। इस मामले में जहां गोदाम को सील कर दिया गया वहीं कोठीभार पुलिस ने जायसवाल ऑयल प्रोडक्ट के मालिक मनीष कुमार जायसवाल के विरुद्ध धारा 419 व 420 सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
बताया जाता है कि बरेली स्थित खण्डेलवाल एडिबल ऑयल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चक्र ट्रेडमार्क के साथ खाद्य तेल की बिक्री बाजार में करती है जिसका हूबहू मिलता जुलता वक्र नामक तेल खाद्य तेल सबया स्थित जायसवाल ऑयल प्रोडक्ट में तैयार किया जाता था, इसकी शिकायत पर कोठीभार थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय मय पुलिस और फूड विभाग की टीम ने बीते गुरुवार की शाम छापेमारी की, छापेमारी में जहां गोदाम को सील कर दिया गया है, वहीं इस मामले में
खंडेलवाल एडीबल ऑयल प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर स्वतंत्र कमार यादव के तहरीर पर जायसवाल ऑयल प्रोडक्ट के मालिक मनीष कुमार जायसवाल के विरुद्ध कोठीभार पुलिस ने धारा 419, 420, ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 की धारा 103 व 104, कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63 व 64 के तहत मामला दर्ज किया है।