अयोध्या। जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों ने गुरुवार को सांसद लल्लू सिंह से मिलकर अपनी समस्याओं को सुनाते हुए समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। सांसद लल्लू सिंह को दिए गए ज्ञापन में स्टाफ नर्सेज संघ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने मांग की कि अस्पताल प्रशासन की ओर से उनके आवासों को जबरदस्ती खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है ।अवैध रूप से उनकी बिजली पूरे दिन काट दी जाती है। नोटिस देकर आवासों को खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है ।ऐसे में हम लोग कहां जाएं ।कर्मचारियों ने संऊसद को बताया कि जिला अस्पताल में 500 बेड का एक भवन बनाया जाना है ।जिसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि अब तक ना तो प्रस्ताव मंजूर हुआ हैऔर ना बजट की संस्कृति मिली है । इससे पूर्व ही कर्मचारियों को अस्पताल प्रशासन की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा है ।कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के बाद सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि वह स्वयं जिला अस्पताल आकर वस्तुस्थिति से अवगत होंगे और अस्पताल प्रशासन को प्रताड़ित करने जैसी कार्रवाई को रोकने के लिए कहेंगे। ज्ञापन देने वालों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के रामबाग गुप्ता अभय द्विवेदी नर्सरी संघ की अध्यक्ष पूनम गुप्ता मंत्री अजय प्रताप सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने संसद को सुनाई समस्याएं