• Fri. Aug 21st, 2026

बंजारी जंगल में मृत पाए गए तेंदुआ का करवाया गया पोस्टमार्टम

हलिया। ड्रम़डगंज वनरेंज के बंजारी पश्चिमी वनक्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर एक में मृत मिले नर तेंदुआ का सुखड़ा पौधशाला पर मौके पर पहुंचे एसडीओ शेख मुअज्जम ने पशुचिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम करवाया। रविवार सुबह जंगल में गए चरवाहे जंगल में दुर्गंध आने पर पास गए तो देखा तेंदुआ जंगल मृत पड़ा है। चरवाहों ने गांव में आकर तेंदुए के जंगल मृत होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुआ के मृत पाए जाने की सूचना वनविभाग को दी। ग्रामीणों की सूचना पर उपप्रभागीय वनाधिकारी मीरजापुर शेख मुअज्जम वनविभाग की टीम के साथ बंजारी कलां जंगल पहुंचे और पहाड़ पर मृत मिले तेंदुआ को लेकर सुखड़ा पौधशाला पहुंचे। वनविभाग की सूचना पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राधे मोहन टीम के साथ सुखड़ा पौधशाला पहुंचे और मृत तेंदुआ का पोस्टमार्टम किया।उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राधेमोहन ने बताया कि तेंदुआ करीब तीन चार दिन पहले मृत हुआ था बिसरा को जांच के लिए बरेली स्थित आइवीआर लैब भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुआ के मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं उप प्रभागीय वनाधिकारी शेख मुअज्जम ने बताया कि ड्रमंडगंज वनरेंज के बंजारी पश्चिमी वनक्षेत्र के कैमूर पहाड़ पर मृत अवस्था में पाए गए नर तेंदुआ का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply