• Wed. Aug 26th, 2026

रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक दिवाकर शुक्ला को रेल राज्यमंत्री ने “भारतीय पुलिस पदक” से किया सम्मानित 

ByJyoti Nishad

Sep 24, 2023

गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केन्द्र, मौला अली, सिकंदराबाद में 23 सितम्बर, 2023 को आयोजित एक समारोह में रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.), मुख्यालय, गोरखपुर में सहायक उप निरीक्षक पद पर कार्यरत श्री दिवाकर शुक्ला को माननीय रेल राज्य मंत्री श्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने ‘भारतीय पुलिस पदक‘ प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महानिदेशक/रेलवे सुरक्षा बल श्री संजय चन्दर, पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल श्री तारिक अहमद सहित रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

श्री शुक्ला को यह सम्मान रेल सम्पत्ति अधिनियम, रेल अधिनियम, टिकट लेस चेकिंग, रेल भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु अभियान एवं रेल टिकटों की दलाली के विरूद्ध की गई वैधानिक एवं कानूनी कार्यवाही में सराहनीय योगदान तथा अन्य विभागों के साथ उत्कृष्ट सामंजस्य एवं तालमेल स्थापित करने हेतु प्रदान किया गया।

श्री शुक्ला के इस उपलब्धि पर महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल श्री तारिक अहमद एवं वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी। उक्त जानकारी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी है।

Leave a Reply