उमेश तिवारी
महराजगंज। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव की अगुवाई में ‘देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा’ 3 दिन से लगातार महराजगंज जनपद में जनसंवाद करते हुए तथा सत्ता धारी भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में आज ठूठीबारी से कोहरगड्डी, असुरैना, परसामलिक, तरैनी होते हुए सेखुवानी चौराहे पर पहुंची। परसामलिक चौराहे पर सुनील यादव के जनसेवा केंद्र के पास सपा नेता राम नाथ यादव की अगुवाई में भव्य स्वागत हुआ। सेखवानी चौराहे पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे की अगुवाई में तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्या सागर यादव की मौजूदगी में अभिषेक यादव काका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
बताते चलें कि आगामी लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में यह विशाल साइकिलिंग अभियान लोगों का ध्यान आकर्षित करने का काम कर रही है, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने
कहा कि यात्रा फिर पूर्वी से मध्य यूपी की ओर बढ़ेगी,पहले चरण का समापन पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर लखनऊ में होने की उम्मीद है।
दो चरणों में संरचित, यात्रा 6 दिसंबर को डॉ. बीआर अंबेडकर की पुण्य तिथि पर अपने दूसरे चरण को फिर से शुरू करेगी,इसका समापन 26 जनवरी को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा।
पूरी यात्रा के दौरान, साइकिल चालक संक्षिप्त कार्यक्रमों की मेजबानी करते रहे हैं,स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर, ये कार्यक्रम मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और संविधान पर हमलों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है,सपा नेता व पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने भाजपा सरकार को तानाशाही सरकार बताते हुए भाजपा जमकर हमला बोला। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने शिक्षा और परिवहन सहित कई मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने का प्रयास किया।
साथ ही सरकारी क्षेत्रों के निजीकरण करने की नीति को भविष्य के लिए घातक बताया। समाज वादी पार्टी की इस साइकिल यात्रा में विधान सभा अध्यक्ष विक्रम यादव, सपा नेता राम आशीष यादव, बैजू यादव, युवा समाजवादी नेता हीरा लाल यादव, गोविंद यादव ,बबलू यादव, अंग्रेज यादव,अली हसन, राम किशुन, जंग बहादुर चौहान, सहित सैकडों नेता मौजूद रहे।