• Sat. Aug 22nd, 2026

ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तानी महिला : चारों ओर छाई सीमा हैदर, बॉलीवुड के बाद अब इस पार्टी से मिला चुनाव लड़ने का ऑफर

ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा 4 बच्चों के साथ आई सीमा हैदर को अब राजनीति में आने का निमंत्रण मिल चुका है। हालांकि बुधवार को एक फिल्म का भी ऑफर मिल गया है। जिसके लिए उनका ऑडिशन भी हो गया है। उन्हें राजनीति में भी आने का एक सुनहरा हो चुका है। सीमा इसके लिए राजी हो चुकी है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बयान जारी कर सीमा हैदर को पार्टी में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया है।

क्या है पूरा मामला

आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर मासूम ने बताया कि जैसे सीमा को जांच एजेंसी ने क्लीन चिट दे दी है। उसी तरह यदि उसे भारतीय नागरिकता मिल जाती है। तो वह उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वह अपने सिंबल पर सीमा हैदर को चुनाव लड़ाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश महिला विंग के अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने सीमा हैदर को ऑफर भीं दे दिया है।

A Tailor Murder Story में मिला काम करने का मौका

एक डेरेक्टर ने कहा, “अगर भारत में इस तरीके से कोई भूखा रह रहा है तो हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसकी मदद करें, हम उसको काम दें। इसलिए हमने फैसला लिया है कि हमारा एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम जानी फायरफॉक्स (Jani Firefox) है। जिसके माध्यम से उदयपुर मे हुई दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर (A Tailor Murder Story) के नाम से फिल्म बना रहे है। जिनकी रिलीज नवम्बर में होनी है।” अमित जानी ने आगे कहा, “अगर सीमा हैदर चाहेंगी तो हमारी फिल्म में काम कर सकती है। इसके एवज में उनको भुगतान भी किया जाएगा।

50 हजार की नौकरी का ऑफर

बताया जा रहा है कि गुजरात की एक कंपनी ने सीमा हैदर और सचिन मीणा को नौकरी करने का प्रस्ताव भेजा है। बताया जा रहा है कि सीमा हैदर के घर पर गुजरात की एक कंपनी से लिफाफा आया है। जिसमें 50-50 हजार प्रति महीना की नौकरी का प्रस्ताव लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को डाक के जरिए यह लिफाफा सचिन के घर पहुंचा। यह मामला पूरे रबूपुरा में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply