बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे सात अभियुक्तों को रुपये 2,970 , रुपये 750 नगद जमा तलाशी में व ताश के 52 पत्तों के साथ गिरफ्तार किया गया । थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रान्तर्गत डाबर गली व भटिहार रोड़ के मध्य हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे अभियुक्तों विशाल पुत्र राजकुमार पुत्र इटैलिया मोहल्ला, गोलू पुत्र राजू निवासी ग्राम मनहनडीह थाना कोतवाली, रामजनक पुत्र विरबहादुर निवासी ग्राम चाईपुरवा थाना पुरानी, नीरज पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम इटैलिया थाना पुरानी बस्ती, अमित पुत्र धर्मेन्द्र, सूरज पुत्र रामचरन निवासी ग्राम चाइटोला, धीरज पुत्र स्व राम उजागीर निवासी ग्राम चाईपुरवा थाना पुरानी बस्ती को रुपये 2,970 नगद माल फड व रुपये 750 नगद जमा तलाशी में व ताश के 52 पत्तों के साथ गिरफ्तार कर थाना पुरानी बस्ती पर मुकदमा संख्या 224/2023 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है ।
जीत हार की बाजी लगाते सात जुआरी ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार