• Mon. Oct 12th, 2026

रामलला के प्राणप्रतिष्ठा की साक्षी बनेगी शोभा यात्रा

बस्ती/परशुरामपुर। श्री अयोध्याधाम में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से उत्साहित राम भक्तों ने श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि श्रृंगी नारी से शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा में आगे चल रहे भगवान गणेश के प्रतीक दो हाथी एवं सर पर कलश रखे क्षेत्र की माता बहनों का हुजूम देखते बन रहा था। जगह-जगह श्रद्धालु इस शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर रहे थे।

शोभायात्रा में महिलाएं मंगल गीत गा रही थी।इस शोभायात्रा से क्षेत्र का माहौल राम मय हो गया। मखौड़ाधाम में विशाल भंडारे के साथ शोभायात्रा संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार दिन के लगभग 9:30 बजे शांता देवी मंदिर में पूजन अर्चन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ शोभायात्रा में श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में शामिल हुए।

शोभायात्रा में श्रृंगीनारी अमोली गोपीनाथपुर मदरिया अहिरौली सुरायला परशुरामपुर बाजार अरजानीपुर धर्मपुर आदि स्थलों पर फूल माला लिए बड़ी तादात में पहले से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करते हुए यात्रा का स्वागत किया।शोभायात्रा में चल रहे राम भक्तों को नाश्ता पानी करा कर लोगअपने को कृतार्थ कर रहे थे। शोभा यात्रा का उत्साह देखते बन रहा था झंडा पताका मंगल गीत जय श्री राम के जय घोष से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया । शोभायात्रा मखौड़ा धाम में हवन पूजन अर्चन एवं भंडारे के साथ संपन्न हुई।

विधायक हर्रैया, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशुतोष प्रताप सिंह प्रमुख प्रतिनिधि सिरीश पांडेय अनंत कृष्ण पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम शुक्ला मंडल अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी प्रधान पंकज मिश्रा प्रधान रक्षा राम वर्मा बृजेश मिश्रा राज दत्त शुक्ला संजय उपाध्याय अरविंद सिंह विवेक सिंह राजन शांति भूषण पांडे संतोष पांडे देव दीपक पांडे विनय शंकर मिश्र रमनिवास पांडे प्रधान दिनेश वर्मा लक्ष्मी वर्मा प्रधान शांतिभूषण पांडे पूजा साध्वी रंजन शोभावती माधुरी पुष्पा नेहा शांति देवभूमि बागेश्वरी सहित हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शोभायात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply