• Fri. Aug 21st, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत छ दिवसीय जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का हुआ समापन

ByJyoti Nishad

Oct 9, 2023

 

बस्ती। विक्रमजोत विकास क्षेत्र के कस्बा स्थित श्री वाल्मीकि इंटर कालेज में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग उप्र के मिशन शक्ति के तहत आयोजित छ दिवसीय महिला जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का सोमवार की सायं समापन हो गया। यूपीकान लखनऊ संस्था द्वारा संचालित जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर में महिलाओं का पंजीकरण कर शिविर 4 से 9 अक्टूबर तक आत्मसुरक्षा, स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया गया। विकास खंड की 79 ग्रामपंचायतो से महिला मंगल दल की 150 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में महिलाओं को नारी सुरक्षा, आत्मसम्मान व नारी स्वावलंबन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। किसी विपरीत परिस्थिति में अपनी सुरक्षा कैसे करें उसके लिए जूडो-कराटे इत्यादि का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी विक्रमजोत चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि महिलाओं के साथ लगातार बढ रहे अपराध को रोकने के लिए शासन प्रशासन लगातार क्रियाशील है और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के लिए प्रशिक्षित व जागरूक किया जा रहा है । जिसके क्रम में यह प्रशिक्षण महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधालय के सहायक प्रबंधक एवं उपायुक्त धर्मेंद्र जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम श्रीवास्तव नें किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आनंद मिश्र, जिला कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र तिवारी, सहसंयोजक शिवम तिवारी, महिला हेड कांस्टेबल मनोरमा शर्मा, आरक्षी संजय यादव, प्रशिक्षक बबीता सिंह, प्रिंसी सिंह, शिखा सिंह, कविता रिंकू, अनिल सहित लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply