बस्ती। विक्रमजोत कस्बे में रविवार के शाम बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल के नेतृत्व में ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। कस्बा के कार्यालय पर आयोजित बैठक मे जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल व महामंत्री सूर्यप्रकाश शुक्ल ने ब्लाक अध्यक्ष राजेश सोनी एवं महामंत्री प्रदीप गुप्ता सहित सभी मनोनित पदाधिकारियों का परिचय कर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री सूर्यप्रकाश शुक्ल ने संगठन के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए सामाजिक एवं व्यापारी हितों के लिए एक होकर संघर्ष करने का अह्वावान किया।उन्होंने उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा चलाए जा रहे व्यापारी मिशन और व्यापारी संवाद कार्यक्रम मे सहभागिता करके करने की अपील किया।
बैठक में संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित करने, व्यापार स्मारिका का प्रकाशन, कस्बे में सड़क बिजुली, जीएसटी इत्यादि बिषयो पर पदाधिकारियों ने चर्चा की। बैठक का संचालन क्रान्ति कुमार ने किया।बैठक में विक्रमजोत ब्लाक कार्यकारिणी के संरक्षक अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोनी, महामंत्री प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवचंद गुप्ता, उपाध्यक्ष हबीब, मंत्री सादिक, दीपक विश्वकर्मा, संगठन मंत्री डॉ जीके श्रीवास्तव, यदुनंदन पांडे, अशोक गुप्ता, अनिल कसौधन के अलावा बड़ी संख्या में कस्बे की व्यापारी शामिल हुए।