बस्ती। बृहस्पतिवार की दरें शाम को श्री हरि मैरिज हॉल बस्ती में पहुंचने पर लोकेश कुमार अग्रवाल, प्रान्तीय अध्यक्ष का व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के साथ प्रान्तीय महामन्त्री मनोज अग्रवाल व प्रान्तीय उपाध्यक्ष दीपू गर्ग का व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र मोमेंटो वा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने नए पदाधिकारीयों की घोषणा की बस्ती मंडल संगठन मंत्री पद पर आशीष सोनकर, मंडल मंत्री रामजी यादव, मंडल उपाध्यक्ष रतनलाल शाहव, जिला विधिक सलाहकार विजय कुमार ओझा, को मनोनीत किया। अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में व्यापारी सेना के गठन की तैयारियां चल रही हैं। व्यापारियों में इस सेना में शामिल होने के लिए भरपूर उत्साह है। व्यापारी सेना का ड्रेस कोड, उनका परिचय पत्र, उनकी कार्यशैली व प्रशिक्षण शिविर आदि पर काम चल रहा है।
लोकेश अग्रवाल ने बताया कि व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव अप्रैल वर्ष 2024 में आयोजित किये जायेंगे। चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर प्रांतीय सदस्य बनाए जाएंगे, उन्होंने कहा कि 10 हजार प्रांतीय सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष पूरे प्रदेश मे सदस्यता अभियान को पूरा करने के लिए सभी जिलो का दौरा करेंगे, उन्होंने कहा कि सदस्यता किसी भी संगठन की बुनियादी आवश्यकता है। संगठन को मजबूत आधार देने के लिए अधिकतम सदस्य बनाए जाना आवश्यक है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी अधिक से अधिक व्यापारियों को व्यापार मंडल में जोड़ने का प्रयास करें। प्रान्तीय सदस्यता का आई.कार्ड व सार्टीफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रांतीय अधिवेशन से पहले संपूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी नगर पालिका व नगर पंचायत में व्यापारी सम्मान की रक्षा के लिए इकाईयां बनाने का संकल्प लिया है। फूड एक्ट की विसंगतियों पर बोलते हुए कहा की खाने-पीने के सभी सामान खेत से निकलकर आते हैं। खेती में डलने वाली रसायनिक खाद व कीटनाशक के मानक तय नहीं है सिंचाई में इस्तेमाल आने वाले भूगर्भ जल मैं भी भारी केमिकल इंबैलेंस है। सभी खाद पदार्थ फल सब्जी अनाज दाल मसाले आदि कृषि उपज पैदा करते समय खेती में अंधाधुंध कीटनाशक व रासायनिक खादों के इस्तेमाल होने के कारण प्राकृतिक रूप से अनेकों केमिकल अनियमितता होने वाली उपज में उत्पन्न हो चुकी है, जिससे खाद पदार्थों के मानक बदल गए हैं तब कृषि उपज से खाद्य पदार्थ बनाने वाला व्यापारी किस प्रकार दोषी हो सकता है। यह सोचने का विषय है, जब तक खेत में इस्तेमाल की जाने वाली रासायनिक खाद व कीटनाशक के मानक तय ना किए जाएं जब तक व्यापारियों के खाद्य पदार्थों की सेंपलिंग बंद की जाए। मल्टीनेशनल कंपनी व कॉरपोरेट घराने के सील बंद खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल आने पर कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए ऐसे मामलों में रिटेल के दुकानदार को बिना किसी अपराध किए दंडित किया जा रहा है। बिना किसी कारण निरापराध रिटेल के व्यापारियों को दंडित किया जाना बिल्कुल गलत है। बस्ती मंडल अध्यक्ष हरिमूर्ति सिंह मनोज ने
साप्ताहिक बंदी के नाम पर हो रहे व्यापारी उत्पीड़न के विषय मे प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करवाया शॉपिंग माल व ऑनलाइन शॉपिंग 24 घंटे 365 दिन चालू व रिटेल का बाजार बंद, यह दो तरह की व्यवस्था बिल्कुल गलत है। साप्ताहिक बंदी यदि आवश्यक है, तो सभी बंद होने चाहिए अन्यथा रिटेल की दुकानों पर भी कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए साप्ताहिक बंदी लेबर को अवकाश देने के लिए बनाई गई थी अधिकांश रिटेल की दुकानों पर बाप-बेटे या भाई भाई काम कर रहे हैं। मगर अधिकारियों द्वारा साप्ताहिक बंदी को अंधा कानून बना दिया गया है। 7 दिन दुकान खोलने का लाइसेंस लेने के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जबरदस्ती दुकान बंद कराने की कार्यवाही कर रहे हैं, अधिकारियों का काम नियमों का पालन करवाना है ना कि अपने स्तर पर नए नियम बनाकर थोपना व्यापार मंडल द्वारा प्रत्येक जिले में संघर्ष समिति बनाई जाएगी, जो इस तरह की व्यापारिक समस्याओं हल करने के लिए प्रांतीय नेतृत्व से सहयोग प्राप्त कर काम करेगी। जीएसटी विभाग के जो अधिकारी व कर्मचारी बड़े नगरों को छोड़ अब गांव तथा छोटे कस्बों में दुकान चलाने वाले ऐसे व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिनका टर्नओवर कभी भी 40 लाख के दायरे को नहीं छू सकता, जबकि सरकार द्वारा 40 लाख तक टर्नओवर वाले व्यापारियों जीएसटी पंजीकरण से बाहर रखा है। सरकारी आदेश को दरकिनार कर अधिकारी अवैध वसूली के लिए दबाव बनाकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश अब ऐसे अधिकारियों के खिलाफ दो दो हाथ करेगा। व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मनोज अग्रवाल ने कहा कि किसी भी छोटे कस्बे अथवा गांव में जीएसटी अधिकारी जीएसटी पंजीकरण के लिए दबाव बनाते हैं तो उनको घेर कर बैठाया जाए और बड़े अधिकारी को बुलाकर उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही करेंगे। जनपद के व्यापारियों की पीड़ा जिला अध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया एवं वरिष्ठ महामंत्री सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने मीटिंग में रखी उन्होंने कहा जीएसटी की समस्या से जनपद के व्यापारी बहुत परेशान हैं। तब लोकेश अग्रवाल ने जीएसटी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह गांव वह छोटा कस्बा में ऐसे व्यापारियों को छूने की हिम्मत ना करें जिनका टर्नओवर 40 लाख से कम हैं।अन्यथा उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रांतीय मंत्री इंद्रमणि पांडे , प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री अश्वनी कुमार श्रीवास्तव , मंडल महामंत्री सुनीत पांडे , जिला संरक्षक अनिल कुमार सिंह , मंडल संगठन मंत्री अखिलेश प्रताप सिंह शिवा , जिला युवा अध्यक्ष अमन गुप्ता , जिला युवा महामंत्री संदीप कसौधन, जिला युवा कोषाध्यक्ष दीपक मिश्रा , नगर कोषाध्यक्ष कैलाश नंदन कसौधन , नगर युवा कोषाध्यक्ष दीपक मद्धेशिया , संगठन मंत्री मनोज अग्रहरि , मंडल संगठन मंत्री आशीष सोनकर , मंडल उपाध्यक्ष रतन लाल , मंडल मंत्री राम जी यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।