उमेश तिवारी
नौतनवां महराजगंज। शनिवार कि देर शाम भारत से नेपाल जाने और नेपाल से भारत आने वाले वाहनों की पुलिस की औचक चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सोनौली पुलिस ने खासकर नेपाल से आने वाले वाहनों की गहन जांच किया। मिली खबर के मुताबिक आज रविवार की देर शाम को सोनौली कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिंह को सूचना मिली कि नेपाल की तरफ से एक भारतीय वाहन में चार लोग बैठकर जो चेहरा छुपाए हुए हैं गोरखपुर की तरफ जा रहे है। उक्त सूचना पर प्रभारी ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के बुद्ध चौक (कुनसेरवा) बाईपास पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ नेपाल से आने वाले सभी चार पहिया वाहनों की सघन जांच शुरू कर दिया।
इस दौरान उक्त संदिग्ध वाहन को रोक कर पुलिस ने जांच किया और वाहन में बैठे यात्रियों से भी उनका कुशल क्षेम पूछते हुए उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। सोनौली पुलिस के बाईपास चौराहे पर वाहनों की सघन जांच से सोनौली स्थित स्टैंड सहित नेपाल से आने वाले वाहन चालकों में में हड़कंप मच गया। इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि यह एक औचक चेकिंग थी जो उच्च अधिकारियों के निर्देश पर समय-समय पर किया जाता है।