• Tue. Oct 6th, 2026

बेहोश कांवरिया को स्ट्रेचर पर लेकर हाईवे पर दौड़ते रहे कांवरिये,शर्मशार हुई इंसानियत, दागदार हुआ स्वास्थ्य महक

बस्ती। कांवरिया मेले के दौरान सोमवार को बस्ती जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था लाचार होकर स्ट्रेचर पर दौड़ती दिखाई दी। जिससे मानवता शर्मशार हुई ही। पूरे स्वास्थ्य महकमें के मुख पर कालिख पुत गई यहां बता दें,कि सोमवार को कांवरियों के उग्र प्रदर्शन के चलते एक कांवरिया बेहोश हो गया जिसे प्रशासन ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। पर वहां की अपर्याप्त स्वास्थ्य सेवाओं के चलते कांवरिये अपने साथी को स्ट्रेचर पर लेकर हाईवे पर दौड़ते नजर आए। बेहोश कांवरिये को ग्लूकोज की बोतल भी लगी हुई थी। जिसे स्ट्रेचर पर ही रखा गया था।

कांवरियों का आरोप था कि उन्हें समुचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाई। जिसके चलते उन्हें मजबूरन ऐसा कदम उठाना पड़ा इस संबंध में एमओआईसी कप्तानगंज डॉ अनूप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमने प्राथमिक उपचार किया था पर कांवरिया इस बात से संतुष्ट नहीं थे इसलिए वह स्ट्रेचर पर अपने साथी को लेकर अस्पताल से भाग खड़े हुए। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती सहित विभाग के और बड़े अफसरोको दे दी है।इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती से बात किया गया।

तो उन्होंने कहा कि वह चिकित्सा प्रभारी से बात करके कुछ बता पाएंगे।उग्र कांवरियों के हमले में एसपी के गनर को आई कांवरियों के उग्र होने के दौरान कस्बे के दूसरे छोर पर बने एक मकान पर कांवरियों के एक दूसरे गुट ने पथराव कर हमला बोल दिया। उन्हें इस बात की गलतफहमी हुई थी कि वह मकान राम मंदिर पर विवादित टिप्पणी करने वाले आरोपी मुस्लिम युवक का था। इस हमले के बीच तभी वहां पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अपनी टीम के साथ पहुंचे जिसमें उन्हें भी कांवरियों के कोप का भाजन बनना पड़ा और पथराव के दौरान उनके गनर को भी आंशिक चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब अनाउंसमेंट कर इस बात को स्पष्ट किया कि यह मकान दूसरे का है तब जाकर कांवरियों का गुस्सा शांत हुआ। और वह आगे बढ़ गए।

Leave a Reply