• Fri. Oct 9th, 2026

नवागत जिलाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण

उमेश तिवारी

महराजगंज। जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान जिलाधिकारी को सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत कोषाधिकारी राज कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को कार्यभार ग्रहण कराया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार गुप्ता, अपर एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह, एओ श्रीनाथ धर दूबे सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के रूप में उनकी प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना होगा और जनपद संबंधी समस्याओं की समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने सीमावर्ती जिला होने कारण उत्पन्न समस्याओं के संदर्भ में नेपाल के साथ संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान के प्रयास की बात कही। पत्रकारों के साथ अगले एक माह की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा करते हुए सुझाव मांगे।

Leave a Reply