• Wed. Aug 26th, 2026

महराजगंज महोत्सव में भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार व सांसद रवि किशन और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लगाया चार चांद, बम बम बोल रहा काशी पर खूब थिरके लोग

उमेश तिवारी

महराजगंज। महराजगंज महोत्सव में दूसरा दिन भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार व गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के नाम रहा। इस दौरान भाजपा के प्रभारी मंत्री दयाशकर सिंह , केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी , पनियारा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया सहित तमाम नेता मौजूद रहे।

इस क्रम में महोत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर शुरू हुई जिसमें गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने यूपी में सब बा ……. से शुरुआत की जिसके बाद से नजर न केकरो लग जाए हुस्न की कोठी में.., जईसन सोचले रहनी ओइसन धनिया मोर बाड़ी.. बड़ा नीक लागेला बलमजी के बोलिया ….. उनके संग वहां मौजूद हर शख्स झूम उठा। निरहुआ ने ए राजा हमके बनारस घुमाइ द…. बम बम बोल रहा काशी……. जैसे एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।

महोत्सव में बच्चों के खेलने के लिए झूले, निशानेबाजी सहित अन्य खेल के साथ ही मोटे अनाज से बने पकवानों के स्टॉल पर पहुंचकर लोगों ने उसका स्वाद भी चखा और लुत्फ उठाया।

Leave a Reply