रुद्रप्रयाग। (उत्तराखंड) बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है और करीब 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं, बताया जा रहा है। कि टेम्पो ट्रैवलर में करीब 23 लोग थे.हादसा बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है।
सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने हादसे की पुष्टि की है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है. हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही हैं। अभी तक कुल 6 घायलों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर ऋषिकेश AIIMS भिजवाया गया हैं।
वहीं, हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, ‘रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ. स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है।
जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.’।रुद्रप्रयाग सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है। घायलों के बेहतर उपचार हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। हमारी सरकार घायलों की हर संभव सहायता हेतु प्रतिबद्ध है।