• Fri. Aug 21st, 2026

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का तीसरा चरण शुरू जिलाधिकारी ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया कार्यक्रम की शुरूआत

मीरजापुर/ज्ञानपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का तीसरा चरण जिले में 03 अक्टूबर से शुरू हो गया है। जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर की।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार चक ने बताया कि हमारी स्वास्थ्य टीम संक्रामक रोगों से बचाव के लिए अतिसतर्क है। इसी क्रम में तीन अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का तृतीय चरण शुरू किया गया है। इसके अलावा16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। अभियान के सफल आयोजन के 10 विभागों की मदद ली जा रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारी डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इस अभियान में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। अभियान का पहला चरण अप्रैल से जून 2022 व दूसरा चरण जुलाई से सितंबर 2022 तक चलाया गया था। संक्रामक व संचारी रोग अभियान व दस्तक अभियान के इस तीसरे चरण को भी पूर्व चरणों की भाति बेहतर ढंग से चलाया जायेगा। इस मुहिम में अलगण्अलग विभाग अपना अहम योगदान कर रहा है।

जैसे शिक्षा विभाग विद्यालय में संचारी रोगों के बारे में बच्चों को आसान भाषा में समझाएगा। साथ ही पोस्टरए वादण्विवाद व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं से उन्हें जागरूक करेगा। बाल विकास विभाग व स्वस्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से डायरियाए दस्त व इस बार आशा कार्यकर्ता ओआरएस का पैकेट व क्लोरीन की टैबलेट वितरित करेगा। इसी प्रकार नगर विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता के उपायए शुद्ध पेय जल के प्रयोगए मच्छरों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान संचालित करने के साथ क्षेत्रों में फागिंग एवं हाई रिस्क क्षेत्रों में सघन वेक्टर नियंत्रण एवं संवेदीकरण करेगा। पशुपालन विभाग पशुओं के बाड़ों की साफण्सफाईए कचरा निस्तारण तथा मच्छर रोधी जाली के प्रयोग के लिए पशुपालकों को जागरूक करेगा। कृषि एवं सिंचाई विभाग मच्छर रोधी पौधों के बीजों वितरण करेगा व अन्य सभी विभागों को जो ज़िम्मेदारी दी गई है ।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर राम आसरे पाल ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग 16़ अक्तूबर से 31 अक्टूबर तक संयुक्त रूप से दस्तक अभियान चलाएगा। इसमें 1357 आशा टीम गठित की गई है। हर टीम में एक आशा व एक आंगनबाड़ी अपनी संयुक्त भूमिका में काम करेगी। हर टीम घरण्घर जाकर पांच प्रकार की सूचनाएं एकत्रित करेगी। यह पांच प्रकार की सूचनाएं क्रमबद्ध हैं। पहला बुखार के रोगीए दूसरा कोविड के लक्षण वाले रोगीए टीबी के लक्षण वाले रोगीए कुपोषित बच्चे व जिन घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया जाए ऐसे घरों की सूची विभाग को उपलब्ध कराया जायेगा। विभाग सूची के हिसाब से लक्षण वाले व्यक्तियों की सूचना के आधार पर उपचार की व्यवस्था विभागीय स्तर पर तुरंत किया जाएगा।

Leave a Reply