मिर्जापुर। नवरात्रि के पहले ही प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। मेला क्षेत्र में मास्क और दो गज की दूरी के प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। कोविड को ध्यान में रखते हुए परिसर में एक.एक मीटर की दूरी पर चिन्ह बनाए जाएंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सी0एल0वर्मा ने बताया कि नवरात्रि मेला को देखते हुए विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नौ दिन के हिसाब से 52 डॉक्टरों समेत 85 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। साथ ही 04 एम्बुलेन्स लगाई जायेगी। मेले में 200 मीटर की दूरी पर स्वास्थ्य विभाग का स्टाल भी लगेगा।
वर्षो से लग रहा मेला
नवरात्र का मेला पिछले 39 वर्षो से हो रहा है। सन् 1982 में विन्ध्य विकास परिषद का गठन जिला प्रशासन ने किया था । कमेटी के बन जाने के बाद नवरात्र मेला की शुरूआत हुई । मेले का आयोजन प्रति वर्ष नवरात्र आने पर प्रशासन द्वारा विन्ध्य परिक्षेत्र को पण्डा समाज से नौ दिनों तक मुक्त रखते हैं । क्षेत्र की सारी व्यवस्था जिला प्रशासन अपने स्तर से करता है द्य कोरोना से पहले अधिकारी व कर्मचारी सरलता से मेला को नौ दिनों तक करा लेते थे परन्तु इस बार कोरोना को ध्यान में रखते हुए नवरात्र मेला का आयोजन किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय
कोरोना को भी लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सामान्य नागरिकों समेत दर्शनार्थियों को जागरूक करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में चार स्थानों पर कैम्प स्थापित किया है जिसमें चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी लगातार दिन रात कार्य कर रहे हैं । इसके अतिरिक्त चार एम्बुलेन्स को भी लगाया गया है। विन्ध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी बीमार व पीड़ित दर्शनार्थीयों की सेवा में लगाये गये हैंए जिससे लोगों को स्वास्थ्य व चिकित्सा सम्बन्धी किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े। विन्ध्य क्षेत्र में पहुंचने वाले दर्शनार्थियों से सोशल डिस्टेस्सिंग का पालन कराने के लिए विशेष ध्यान देने के लिए अपील की जा रही है।