• Tue. Sep 29th, 2026

ट्रेन दुर्घटना में दोनों पैर गंवाने वाले योगेश को अखिलेश यादव ने दी 50 हजार की मदद, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने घर पहुंचकर सौंपी राशि

अयोध्या। ट्रेन दुर्घटना में दोनों पैर गंवाने वाले सिरसिण्डा निवासी योगेश कुमार कोरी के परिवार की मदद के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। पार्टी के जिला प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट के अनुसार, अखिलेश यादव ने योगेश के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक मदद उपलब्ध कराई है।

प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन’ ने सिरसिण्डा गांव पहुंचकर योगेश कुमार कोरी और उनके पिता राम अवध कोरी से मुलाकात की। उन्होंने योगेश का हालचाल जाना और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से भेजी गई 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता परिवार को सौंपी।

इस दौरान तेजनारायण पांडेय ने परिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में समाजवादी पार्टी पूरी तरह परिवार के साथ खड़ी है और आगे भी हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।

ट्रेन दुर्घटना में कट गए दोनों पैर

पार्टी की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, सिरसिण्डा निवासी राम अवध कोरी के पुत्र योगेश कुमार कोरी ट्रेन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए। घटना के बाद परिवार के सामने इलाज और अन्य जरूरतों को लेकर आर्थिक चुनौती खड़ी हो गई है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने जताई संवेदना

योगेश के घर पहुंचने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, नीरज शर्मा, देवी प्रसाद विश्वकर्मा, मायाराम रावत, राहुल शर्मा, आशीष पाल, बबलू शर्मा, मोनू गौड़, रवि शर्मा, रोहित रावत, प्रधान राम तेज कोरी, भीम रावत, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अमित शर्मा, पप्पू शर्मा, नंदू विश्वकर्मा, शानू शर्मा, दिलीप कुमार कोरी, सानू गौड़, विकास विश्वकर्मा, सुमित रावत, ऋषि रावत, जमुना कोरी, अमित विश्वकर्मा, अतुल विश्वकर्मा, चंदन गौड़, निर्मल वर्मा, जावीर खान, विशाल रावत, राम अवतार रावत, अरविंद शर्मा, कुणाल शर्मा, मनोज निषाद और प्रमोद निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी अयोध्या के प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

Leave a Reply