अयोध्या। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लेकर चला बैठकों का दौर। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा से ली थी जानकारी। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा जल्द कर रहे हैं बैठक। प्रतिष्ठा की तैयारी के मद्देनजर दिया जा रहा है कार्य को गति। बैठक के पहले निर्माण कार्य का हुआ है स्थलीय निरीक्षण।
कार्यदायी संस्था के सभी इंजीनियरों के साथ हुई समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अधिकारी भी हुए शामिल तय समय सीमा के अनुसार चल रहा है कार्य। मंदिर के भूतल में चल रहा है समय बद्ध कार्य गर्भ ग्रह में फर्श निर्माण का कार्य हो चुका है पूरा। परिक्रमा के भी फर्श का निर्माण हो चुका है पूरा गृह मंडप में फर्श निर्माण का कार्य हो चुका है प्रारंभ। मंदिर की सीढ़िया में संगमरमर लगाने का चल रहा है। काम 15 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा भूतल के निर्माण का कार्य।
यात्री सुविधा केंद्र के तीनों मंजिल के छत निर्माण का कार्य हो चुका है पूर्ण, स्कैनर सेंटर के निर्माण का कार्य भी तीव्रता के साथ है चालू। 30 नवंबर के पहले पूरा हो जाएगा स्कैनर सेंटर का निर्माण।यात्री सुविधा केंद्र के सामानों की आपूर्ति अक्टूबर माह से ही हो जाएगी शुरू। यात्री सुविधा केंद्र में लगाई जानी है अलमारियां आराम करने के लिए लगनी है चेयर परकोटा का प्रवेश द्वार बंन कर है तैयार। छत का निर्माण रह गया है शेष, 1 माह के अंदर प्रवेश द्वार का भी कार्य हो जाएगा पूरा सीता कूप बनाकर है तैयार,ग्राउंड ठीक करने की चल रही हैं। पहले दिन की बैठक राम जन्मभूमि परिसर तो दूसरे दिन की बैठक सर्किट हाउस में हुई संपन्न।