• Fri. Aug 21st, 2026

अयोध्या में एक विदेशी सहित दो श्रद्धालुओं की मौत एक मृतक मलेशिया का तो दूसरा छत्तीसगढ़ प्रांत का 

ByJyoti Nishad

Oct 9, 2023

अयोध्या।रामनगरी घूमने आए एक वृद्ध विदेशी सहित दो श्रद्धालुओं की अलग-अलग होटलों में मृत्यु हो गई। जिसमें विदेशी की मौत का कारण पुलिस प्रथम दृष्टया दिल का दौरा होना बता रही है वही दूसरे व्यक्ति की मृत्यु का कारण चिकित्सक दिल का दौरा बता रहे हैं। बताते चलें कि मृत 78 वर्षीय विदेशी श्रद्धालु का नाम दर्मा राजा आरपी सुनमुगम था,जो मलेशिया के निवासी बताएं जा रहे थे।रविवार की देर शाम बाईपास स्थित रामायणा होटल के कमरा नंबर 3105 में वे मृत पाए गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि मलेशिया से छह लोगों का दल अयोध्या आया था। इस दल में चार महिलाएं और दो पुरुष थे।यह सभी बनारस से अयोध्या आये थे।सभी अलग-अलग कमरों में रुके हुए थे।होटल कर्मी ने रूम सर्विस के लिए दर्मा राजा के कमरे की घंटी बजाई तो दरवाजा नहीं खुला। आशंका होने पर होटल के अन्य कर्मियों और पुलिस को सूचना दी गई।एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह के नेतृत्व में अयोध्या पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने होटल पहुंच जांच पड़ताल शुरू की है।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया हृदयाघात से विदेशी नागरिक की मौत होने की आशंका व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि मलेशिया के दूतावास को सूचित करने के बाद शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई।मजिस्ट्रेट की निगरानी में विदेशी नागरिक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण पता चलेगा।वहीं छत्तीसगढ़ से अयोध्या दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालु की भी हृदयाघात से मौत हो गई।मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी 52 वर्षीय भोलाराम के रूप में हुई है।रामनगरी के होटल सूर्या में वह अपनी प्रदेश के अन्य श्रद्धालुओं के साथ ठहरे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुर्सी पर बैठे-बैठे अचानक वे अचेत हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने सरयू के तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। फिलहाल इस मामले की सूचना मृतक के परिजनों ने पुलिस को नहीं दी।

Leave a Reply