• Wed. Aug 26th, 2026

बहराइच में नेपाल बार्डर पर 70 लाख की चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ByJyoti Nishad

Oct 10, 2023

उमेश तिवारी

बहराइच। यूपी के बहराइच में नेपाल बार्डर पर 70 लाख की चरस बरामद किया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नेपाली तस्कर को धर दबोचा।

यूपी के बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नेपाली तस्कर धर दबोचा। उसके पास से चरस बरामद हुई है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ के बाद आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि रुपईडीहा एसएचओ शमशेर बहादुर सिंह को सोमवार भोर भनक लगी कि भारत-नेपाल सरहद के 650/2 सीमा स्तम्भ के पास तस्करों की गतिविधियां देखी गई हैं। उन्होंने तत्काल अफसरों को जानकारी दी। एएसपी ग्रामीण डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी व सीओ नानपारा राहुल पांडे के पर्यवेक्षण में रुपईडीहा में तैनात दरोगा अश्वनी पांडेय, सिपाही शिव कुमार कनौजिया, एसएसबी निबिया बीओपी पर तैनात एसआई भरत पाठक व एसएसबी जवानों ने तलाश शुरू की। स्तम्भ संख्या 650/2 के पास भारतीय सीमा में घुसे युवक को पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से दो किग्रा से अधिक नेपाली चरस बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के बांके जिले के नेपालगंज थाने के बार्ड नम्बर 14 निवासी असफाक कबड़िया के रूप में हुई । नेपाल में हुए बवाल में मादक पदार्थ तस्करों की भूमिका बताई जा रही है।

एसएचओ शमशेर बहादुर सिंह की सीमावर्ती थाना रुपईडीहा में तैनाती के बाद से लगातार मादक पदार्थों की बरामदगी व तस्करों की गिरफ्तारी से मादक पदार्थ तस्करों की कमर टूट रही है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply