• Wed. Aug 26th, 2026

UP/बुलन्दशहर: 3 मासूमों के हत्यारों को मृत्युदंड की सजा मुकर्रर

ByJyoti Nishad

Oct 18, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में योगी सरकार द्वारा शुरू कराए गए ऑपरेशन कनविक्शन के तहत जघन्य अपराधों के मामले में जल्द फैसले सुनाए जाने से वादकारियों को शीघ्र न्याय मिलने लगा है। ताजा मामला यूपी के बुलंदशहर का है जहां बुद्धवार को महज 4 साल में बुलंदशहर की एडीजे प्रथम कोर्ट के न्यायाधीश ने 3 मासूम बच्चों की गोली मारकर नृशंस हत्या करने के दोषी सलमान, इमरान और बिलाल को मृत्युदण्ड और एक-एक लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। हथियारों को फांसी की सजा मुकर्रर किए जाने के बाद पीड़ित परिवार ने सरकार और न्यायालय दोनों का आभार जताया है।

रोजा इफ्तार पार्टी में न बुलाने पर की थी मासूमों को हत्या

बुलंदशहर की एडीजे प्रथम कोर्ट के एडीजीसी विजय शर्मा ने बताया कि जहांगीराबाद के गांव जलीलपुर निवासी माहे आलम और जमशेद दोनों भाई बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में आकर रहने लगे थे। 24 मई 2019 को माहे आलम और जमशेद ने अपने घर पर रोजा इफ्तार पार्टी रखी थी जिसमें गांव के ही सलमान बिलाल और इमरान को नहीं बुलाया। जिसके बाद वह दोनों भाइयों से रंजिश रखने लगे। 24 मई 2019 को घर के बाहर खेल रही अलीबा(7) पुत्री माहे आलम, आसमां (9) पुत्री जमशेद और अब्दुल रहमान (8)पुत्र हसीन अचानक गायब हो गए काफी तलाशने के बाद पता चला कि गांव के ही तीन युवक बहला फुसलाकर तीनों बच्चो को अपने साथ ले गए। जब काफी तलाश किया तो शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी में तीनों के शव बरामद हुए। गोली मार कर तीनों बच्चों की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शवों को ट्यूबवेल की होदी में डाल दिया गया। एडीसी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त संदर्भ में माहे आलम पुत्र सरदार का निवासी फैसलाबाद ने अलीबा, आसमा और अब्दुल रहमान की नृशंस हत्या करने के आरोप में सलमान पुत्र अलीमुद्दीन बिलाल पुत्र असलम निवासी जलीलपुर थाना जहांगीराबाद और इमरान पुत्र असगर निवासी मिर्जापुर बुलंदशहर के खिलाफ बुलंदशहर कोतवाली देहात में धारा 302 और 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Leave a Reply