• Mon. Oct 12th, 2026

यश म्यूजिकल ट्रस्ट लगायेगा परिक्रमा में मेडिकल कैम्प

ByJyoti Nishad

Nov 22, 2023

अयोध्या। यश म्यूजिकल ट्रस्ट की ओर से आज 14 कोसी परिक्रमा में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सभी तरह की दवाई तेल मलहम पट्टी और सूक्ष्म जलपान बिस्किट केला पानी फ्रूटी आदि की व्यवस्था की गई थी संस्था की अध्यक्ष संगीता आहूजा ने बताया की यह कैंप पिछले 7 सालों से 14 कोसी परिक्रमा में लगाया जा रहा है जो हर साल सेवा भाव के लिए हमारे संस्था भक्तों के लिए आयोजित करते हैं संस्था के कोषाध्यक्ष सुमिष्ठा मित्रा ने बताया कि की सेवा ही सर्वप्रथम हमारी संस्था का उद्देश्य है जिसमें मानव और जीव दोनों की सेवा संस्था द्वारा सदैव की जाती है। इसमें संस्था के सदस्य तुलसी मेनका सिंह एवं मीनू कपूर बबीता यादव रामकुमार आकाश गुप्त संदीप मध्यान प्रज्ञा श्रीवास्तव रोहन यादव कुशाग्र सूर्यवंशी सिंह आलोक मनीष प्रजापति सौरभ दास द्वारा कैंप में सेवा की गई। कैंप में उत्साह बढ़ाने के लिए हमारे अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने आकर कैंप में सेवा भी की और संस्था के लिए आशीर्वचन भी कहे। इस अवसर पर शालिनी कल्पना कुशवाह स्मिता सहाय दीप सहाय मोहित खत्री सोनकर आंटी एवं अंकित साहू साहिल अखिल संतोष गर्ग डिंपल सोनी आदि लोग कैंप में सेवा हितार्थ मौजूद रहे।

Leave a Reply