उमेश तिवारी महराजगंज। के नवागत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधिक्षक डॉ कौस्तुभ ने भूमि विवादों की बड़ी संख्या को देखते हुए भूमि विवादों के निस्तारण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भूमि विवाद सेल का गठन करने का फैसला किया है।
आपको बता दे कि जनपद में भूमि विवाद की बड़ी संख्या को देखते हुए दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भूमि विवादों को निपटाने हेतु ई- डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में भूमि विवाद के मामलों पर कार्यवाही हेतु भूमि विवाद सेल का गठन किया गया है।
जिसमे ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर और एक पुलिस एक राजस्वकर्मी होंगे। यह टीम भूमि विवाद के मामलों में संबंधित थाना और तहसील में सक्षम स्तर से वार्ता कर विवादों के निपटाने का कार्य करेगी। इस सेल का पर्यवेक्षण एसडीएम स्तर का अधिकारी करेगा। यह सेल पूर्णत: भूमि विवाद से संबंधित मामलों को ही देखेगी और पुलिस व राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए काम करेगी। भूमि विवाद सेल का मासिक समीक्षा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा है कि इस कदम से तहसील दिवस सहित विभिन्न शिकायत मंचों पर भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों को कम करने में सहायता मिलेगी और लोगों की समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा, और उन्हें भी राहत मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने कहा कि इस सेल के गठन से फौजदारी संबंधी मामलों में कमी आने की उम्मीद है, क्योंकि अनेक फौजदारी मामले भूमि विवाद के कारण ही होते हैं।