• Fri. Aug 21st, 2026

लीव इन में रह रही आईटीबीपी जवान की पत्नी, प्रेमी के शादी से इनकार करने पर लगाई फांसी

ByJyoti Nishad

Oct 10, 2023

गाजियाबाद। प्यार में दीवानी दो बच्चों की मां लीव इन में रह रही थी। पति आईटीबीपी में नौकरी करता है। प्रेमी के शादी से इनकार करने पर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में लिखा वह हमेशा प्रेमी की रहेगी।

क्या है पूरा मामला

कविनगर थाना क्षेत्र में आईटीबीपी जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह काफी समय से पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लीव इन में रह रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट से पता चला कि प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। मौत को गले लगाने से पहले महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह हमेशा प्रेमी की रहेगी।

क्या कहती है पुलिस

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरके पुरम गोविंदपुरम निवासी संजय कुमार ने सूचना दी थी। महिला संजय के चाचा अनिल कुमार के मकान में किराये पर रहती थी। महिला द्वारा दरवाजा नहीं खोले जाने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस को मौके पर कमरे में महिला का शव फंदे पर झूलता मिला। मृतका की पहचान सौभाग्यपुरम गोविंदपुरम निवासी के रूप में हुई है।

पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहती थी काजल

पुलिस का कहना है कि महिला की शादी आईटीबीपी के जवान के साथ हुई थी। बुलंदशहर में महिला की ससुराल है। जांच में मालूम पड़ा कि मई 2023 में महिला ने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग रहना शुरू कर दिया था। आत्महत्या से पहले काजल ने सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने का हवाला देकर काजल ने लिखा है कि वह हमेशा प्रेमी की रहेगी। डीसीपी का कहना है कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply