उमेश तिवारी
महराजगंज/नौतनवां। मेरी माटी मेरा देश कार्य क्रम के तहत आज सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के माता चंचई देवी मंदिर स्थित कुनसेरवा शक्तिपीठ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विशुनदेव चौरसिया के हाथों में कलश सौंपा है।
इस संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने बताया कि, यह अभियान “राष्ट्रव्यापी अभियान राष्ट्र और बहादुरों की उपलब्धियों को जश्न मनाने को लेकर है।” इस वर्ष यह अभियान गांव, पंचायत, ब्लॉक, शहरी स्थानीय निकाय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके ‘जनभागीदारी’ को बढ़ावा देने का काम किया है। मेरी माटी मेरे देश’ अभियान की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है। इस अभियान की शुरुआत भारत छोड़ो अभियान की वर्षगांठ के दिन से की गई है। ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत भारत के अलग-अलग राज्यों से अलग-अलग ग्रामों से 7500 कलश में मिट्टी लाई जाएगी। इस मिट्टी का उपयोग दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बनी अमृत वाटिका को विकसित करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में एक शिला फलकम स्थापित की जाएगी। इस पर देश के शहीदों का नाम अंकित होगा।
हमारी स्वतंत्रता के लिए हमारे कई वीर जवानों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है। जिनमें से कुछ स्वतंत्रा सेनानी तो ऐसे हैं, जिनके बारे में देश के नागरिकों को मालूम ही नहीं है। वह आजादी की लड़ाई में कुर्बान हो गए और उनकी कुर्बानी के बारे में किसी को कोई नहीं जानता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। इसी के साथ उनके नाम को एक स्मारिका पट्टी पर अंकित भी किया जाएगा।
भारत को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं, और आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में प्रधानमंत्री जी ने अमृत महोत्सव के समापन के लिए इस कार्यक्रम को शुरू किया है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम सिंह, हरिनारायण लोधी, सागर विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, संतोष यादव, आजाद सिंह, प्रेम सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।