• Sat. Aug 22nd, 2026

सामाजिक न्याय के पुरोधा काशीराम की सपा ने मनाई 17वीं पूण्यतिथि

ByJyoti Nishad

Oct 9, 2023

मीरजापुर। भारतीय राजनीतिज्ञ, सामाजिक न्याय के पुरोधा, महान समाज सुधारक मान्यवर काशीराम जी की 17वीं पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर उनके चित्र पर श्रद्वासुमन अर्पित कर नमन किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मान्यवर काशीराम जी ने जीवन पर्यंत गरीब, पिछड़े, और वंचितों के लिए संघर्ष किया उनको समाज में बराबरी का स्थान दिलाने के लड़ाई लड़ी। मान्यवर कांशीराम जी के इस संघर्ष को आगे बढ़ाने का काम समाजवादी पार्टी करेगी और समाज के हर वर्ग को बराबरी का दर्जा दिलाने का काम करेगी।

इस कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, राजेश भारती, आदर्श यादव, राजपति सरोज, बब्बू चमार, रामगोपाल बिन्द, अनीस खान, सत्यप्रकाश यादव, राममिलन यादव, रवि सोनकर, झल्लू यादव, प्रिंस राव, दीपक मौर्या आदि ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी।

Leave a Reply