मीरजापुर। आम आदमी पार्टी की बैठक 96 ब्लॉक के जोप गांव में चंडिका प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में 50 से अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्य ग्रहण की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा की गई बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर प्रवीण कुमार पांडे को मनोनीत किया गया श्याम नारायण गौतम ब्लाक महासचिव बनाया गया।
इस बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिह ने कहा कि हमारे पार्टी का जो मुखिया है उसकी नीति एवं नियत दोनों अच्छी है इसलिए अरविंद केजरीवाल जी काम के बल पर वोट मांगने का काम करते हैं जिस तरीके से दिल्ली और पंजाब में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था अच्छा हुआ है इस तरीके से हमारी सरकार बनने पर वह व्यवस्था उत्तर प्रदेश के लोगों को भी मिलना शुरू हो जाएगा इसलिए गांव गांव स्तर तक की कमेटी का गठन शीघ्र कर लेना है तभी हमारी पार्टी मजबूत होगी बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महासचिव दिनकर चौबे जी ने कहा कि देश की मांग है की हमारा मुख्यमंत्री पढ़ लिख करके देश की सेवा करने का काम कर रहे हैं यदि आप सब मौका देंगे तो निश्चित रूप से देश की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष व्यास मुनि तिवारी ने कहा की आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है जिस दिन जनता अपने काम के लिए राजनेताओं को अपने दरवाजे से भागना शुरू कर देगी उसे दिन देश में क्रांति का रूप नौजवान लेकर देश के लिए काम करना शुरू करेगा उसी दिन देश की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल जाएगी आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव दिलीप सिंह गहरवार में कहां कि इस देश में अरविंद केजरीवाल जैसा नेता चाहिए जो जनता के हर दुख और सुख को समझ सके और उनके समस्या का समाधान तत्परता पूर्वक कर सके जिस तरीके से दिल्ली में सरकारी स्कूलों में गरीब के बच्चे पढ़ने जा रहे हैं।
इस तरीके का स्कूल उत्तर प्रदेश में भी होना चाहिए जब गरीब वह अमीर की दूरी तभी कम होगी जब आमिर कागरीब का बच्चा एक ही स्कूल में पढकर अपनी योग्यता के अनुसार देश की सेवा करने का काम करेगा सभी इस देश का सपना साकार होगा बैठक में भैदपुर गोपा नदिनी सुपंथा तिलई सहितकई गांव के लोग आम आदमी पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण किए हैं सदस्यता ग्रहण करने वालों में गुड्डू पांडे प्रवीण पांडे सर्वेश तिवारी सोलन धाम श्यामलाल दीनानाथ यादव आशीष मिश्रा लल्लू फुलगन हृदय नारायण पप्पू मस्ताना राजकुमार यादव रामदेव यादव रविंद्र सरोज कमलेश पांडे रामाशंकर यादव धर्मेंद्र यादव रघुवर सरोज गोपाल पासी जटाशंकर जोगिंदर सिंह सहित 50 से अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की बैठक में मुख्य रूप से नगर विधानसभा अध्यक्ष रामबाबू यादव दिनकर चौबे पूर्व जिला अध्यक्ष व्यास मुनि तिवारी वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह जिला महासचिव दिलीप सिंह गहरवार इस बैठक की अध्यक्षता चंद्रिका प्रसाद ने किया गया।