• Tue. Aug 25th, 2026

जगह-जगह ब्लाक व नगर की बैठक में संगठन पर जोर

विकास तिवारी

मीरजापुर। मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने, सूखाग्रस्त घोषित करने, गाॅव में सिचांई के लिए बिजली, आवारा पशुओं को गौशालाओ में रखन, सड़को की मरम्मत, राशन कार्ड, विधवा, वृद्वा व विकलांग पेंशन, वार्डो की नाली की मरम्मत व सफाई आदि जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सीटी, पहाड़ी मझवार, कोन, छानबे आंशिक, छानबे, लालगंज, हलिया, पटेहरा कलां, राजगढ़, नरायनपुर, जमालपुर, सीखड़ व मीरजापुर नगर, कछवां, चुनार व अहरौरा की बैठक जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देश पर सम्पन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने 11 सितम्बर को ब्लाक मुख्यालय एवं नगर पालिका/नगर पंचायत पहुॅचकर खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी को माॅग पत्र सौपने पर चर्चा की गई।

कोन व छानबे आंशिक की बैठक ब्लाक अध्यक्ष राममिलन यादव व अशोक यादव की अध्यक्षता में नेवढ़िया व छानबे मे सम्पन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची में नये मतदाताओ का नाम जोड़ने पर चर्चा की गई। इस मौके पर देवेन्द्र मिश्रा, ज्योति त्रिपाठी, सत्यप्रकाश यादव, गुलाब मण्डेला, अनूज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में सीटी ब्लाक की बैठक गुरूसण्डी में ब्लाक अध्यक्ष भोलाशंकर यादव की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर 2024 लोकसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर बूथ संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में श्याम मोहन यादव, धीरज त्रिपाठी, झल्लू यादव, रामजी यादव, आकाश राव, अमित सिंह, दिनेश यादव, रमजान अली, रामविलास बिन्द आदि मौजूद रहे। वहीं पहाड़ी की बैठक ब्लाक अध्यक्ष कन्हैया यादव की अध्यक्षता में पड़री में हुई। बैठक मंे वक्ताओ ने 11 सितम्बर को ब्लाक मुख्यालय मे अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचकर जनसमस्याओं का माॅगपत्र खण्ड विकास अधिकारी को सौपने का निर्णय लिया। बैठक में रोहित शुक्ला, कन्हैया यादव, विजय सोनकर, विजय यादव आदि मौजूद रहे। मझवां की बैठक ब्लाक अध्यक्ष सौरभ सिंह के आवास बरैनी में सम्पन्न हुई। बैठक में वक्ताओ ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

मीरजापुर नगर, चुनार, अहरौरा एवं कछवां की बैठक नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकर, कान्धा प्रताप यादव, मुमताज अहमद व राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में जगह-जगह सम्पन्न हुई। बैठक मंे नगर की जनसमस्याओं पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर 11 सितम्बर को अधिशासी अधिकारी को माॅगपत्र सौपने का निर्णय लिया गया। बैठको में राजेश भारतीय, अनीस खान, राहुल राव, रविसोनकर, सुरेन्द्र सोनकर, मोकिम अहमद, जयशंकर यादव, निजाम भाई, भूपनारायण यादव, सतोष यादव, प्रशांत अग्रहरि, शीतला यादव, राजन यादव, अख्तर हुसैन, शिवपूजन यादव, नरेन्द्र यादव, रामलाल कन्नौजिया, रंजीत सोनकर, सीताराम चमार आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

इसी क्रम में लालगंज, हलिया, छानबे की बैठक जगह-जगह कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष संग्राम बिन्द, दिलीप शर्मा, मुकुन्द यादव की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में ब्लाक अध्यक्षो ने कहा 11 सितम्बर को बिजली समस्या, खाद, पानी सिचंाई को लेकर खण्ड विकास अधिकारी को माॅगपत्र सौपा जायेगा। बैठक में आदर्श यादव, जैनेन्द्र सिंह, शिवप्रसाद तिवारी, शहनवाज खां, शिवजी बिन्द, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।

पटेहरा कलां, राजगढ़, जमालपुर, नरायनपुर व सीखड़ ब्लाक की बैठक ब्लाक अध्यक्षो की अध्यक्षता में जगह-जगह सम्पन्न हुई। इस अवसर पर बूथ गठन पर चर्चा की गई। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष जमुना यादव, संतबीर मौर्या, दिनेश यादव, सूर्यकान्त सिंह पटेल, महिपाल सिंह, शैलेष सिंह पटेल, गप्पू यादव, रामसुधार कुशवाहा, चन्दन पटेल, विजय यादव, योगेन्द्र कोल, महेन्द्र यादव, अप्रैल कोल, भण्डारी कोल, विरेन्द्र सिंह, अशोक यादव, दिनेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply