• Wed. Aug 26th, 2026

कैथवलिया उर्फ बरगदही के कंपोजिट विद्यालय के बच्चों के साथ, सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली

उमेश तिवारी

नौतनवां महराजगंज। बता दें कि सशस्त्र सीमा बल के 66 वीं वाहिनी के हरदीडाली बीपीओ के जवानों ने आज कैथवलिया उर्फ बरगदही के कंपोजिट विद्यालय के बच्चों के साथ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाला जिसमें लोगों ने हाथ में कलश व तिरंगा झंडा लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। सशस्त्र सीमा बल के असिस्टेंट कमांडेंट परमात्मा सिंह के नेतृत्व में कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के ग्राम प्रधान दिलीप कुमार गौतम व कम्पोजिट विद्यालय के अध्यापक सहित छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर से ही हाथ में तिरंगा झंडा और कुछ लोग मिट्टी का कलश लेकर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता रैली निकाली।

उक्त रैली कैथवलिया उर्फ बरगदही चौराहा होते हुए बड़का टोला, पहाड़ी टोला, यादव टोला से वापस विद्यालय परिसर में पहुंच कर समाप्त हुआ।

बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् जयकारे के साथ लोगों को जागरूक किया। असिस्टेंट कमांडेंट परमात्मा सिंह ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा गोद लिए गए गांव कैथवलिया उर्फ बरगदही में एक कलश में मिट्टी और दूसरे कलश में चावल ग्रामीणों के घर जाकर एकत्रित किया गया है। यह बहुत ही गौरव की बात है कि हर बच्चा अपने देश के प्रति देश भावना और मातृ भावना के प्रति प्रेम, लगन,भाई चारा और विश्वास के साथ साथ काम करेगा। लोगों के अंदर देश प्रेम की भावना जागृत होगी। इस तरह के कार्यक्रम होने से बहुत खुशी मिलती है। इस दौरान ग्राम प्रधान दिलीप कुमार गौतम, प्रधानाध्यापक दुलारमती चौधरी, अनिता त्रिपाठी, राजू राय, अनिल गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply