• Sun. Aug 23rd, 2026

पोषण माह के तहत कार्यशाला व रंगोली का आयोजन

बस्ती।‌ बाल विकास कार्यालय परशुरामपुर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत वृहद कार्यशाला का आयोजन कर क्षेत्र की आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्न प्राशन सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोग सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता का आयोजित कर सतरंगी पोषाहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी सरिता वर्मा, सुपरवाइजर के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां मुख्य सेविका आरती पारस, रूपवती सहित आशा बहुयें मौजूद रहीं।

Leave a Reply