• Mon. Oct 5th, 2026

अयोध्या को मिलेगा वैश्विक नगरीय विकास का अनुभव, महापौर दुबई सम्मेलन से लौटे

ByRK Maurya

Oct 31, 2025

Rk.Maurya

अयोध्या को मिलेगा वैश्विक नगरीय विकास का अनुभव, महापौर दुबई सम्मेलन से लौटे

 

अयोध्या। शहरी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अब अयोध्या शहर वैश्विक स्तर पर जानकारी और अनुभव साझा करेगा। इसके लिए ‘दुबई डिक्लेरेशन ऑन द फ्यूचर अर्बन गवर्नमेंट’ प्लान के तहत दुनिया के 175 शहरों के महापौरों ने हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने दुबई से लौटने के बाद दी।

 

महापौर ने बताया कि उन्होंने 27 से 29 अक्टूबर तक एक्सपो सिटी दुबई में आयोजित 2025 एशिया-प्रशांत शहर शिखर सम्मेलन एवं मेयर फोरम में हिस्सा लिया। सम्मेलन में दुनिया के 175 शहरों के महापौरों के साथ भारत के 18 महापौर, जिनमें उत्तर प्रदेश के अयोध्या और मथुरा नगर निगम के महापौर भी शामिल रहे।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन दुबई एजुकेटिव काउंसिल के महासचिव हिज एक्सीलेंसी अब्दुल्लाह अनवस्ती और ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया) के मेयर एंड्रियांस सीन्नर ने किया। महापौर ने बताया कि सम्मेलन में शहरी विकास के भविष्य पर गूगल के पूर्व मुख्य व्यवसाय अधिकारी एवं बेस्टसेलर लेखक एम.ओ. ग्वादत के साथ चर्चा हुई। इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि डेटा-आधारित योजनाएं शहरों को स्मार्ट बनाने में सबसे प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं।

 

महापौर ने जापान के टोक्यो की मेयर यूरोको कोकी के साथ अंडरग्राउंड टनल बनाकर जलभराव से मुक्ति पाने के उपायों पर चर्चा की। इसके अलावा “कूलिंग द सिटी” परियोजना के तहत शेड में पानी की नलिकाएं लगाकर छिड़काव से गर्मी से राहत देने जैसे विचार भी साझा किए गए।

 

महापौर ने बताया कि अयोध्या में भी टनल निर्माण व कूलिंग प्रोजेक्ट को लेकर विचार किया जाएगा।

सम्मेलन के उपरांत उन्होंने दुबई में रह रहे उत्तर भारतीय समुदाय से मुलाकात कर अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की। इस दौरान विवेक तिवारी के नेतृत्व में उनका गरमजोशी से स्वागत किया गया।

Leave a Reply