• Wed. Sep 23rd, 2026

Basti News: परसरामपुर में 2.165 किलो गांजा बरामद, एसओजी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक गिरफ्तार

बस्ती। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसरामपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो 165 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा किया है। बरामद गांजा 42 पुड़िया और दो बंडलों में रखा हुआ था।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर टीम ने 22 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7:20 बजे ग्राम मदनापुर के पास कार्रवाई की। मौके से पकड़े गए आरोपी की पहचान जगदीश पुत्र रामकिशोर, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी रायपुर, थाना अलीगंज, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है।

42 पुड़िया और दो बंडलों में मिला गांजा

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 2 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामदगी के आधार पर परसरामपुर थाने में मु0अ0सं0 302/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई में परसरामपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक झारखण्डे पाण्डेय सहित थाना पुलिस और एसओजी टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस टीम में कांस्टेबल धन्नू यादव, योगेश यादव, प्रभात कन्नौजिया, मेघनाथ, प्रफुल्ल मिश्रा तथा एसओजी टीम से हेड कांस्टेबल रमेश यादव, पवन तिवारी, मृत्युंजय कुशवाहा, इरशाद खां, कांस्टेबल विजय यादव और चन्दन भारती शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply