हर्रैया। थाना क्षेत्र संसारीपुर चौराहे के पास मंगलवार की भोर में गोरखपुर से अयोध्या की ओर जा रही एक प्राइवेट बस पीछे से एक ट्रेलर को से अनियंत्रित होकर टकरा गयी जिसके चलते बस में सवार एक महिला की मृत्यु हो गई वहीं बस चालक सहित करीब दस यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने सरिता पत्नी राम लामा 50 निवासी ग्राम चेरुमाइका थान वार्ड नम्बर 5 थाना वर्दीबास जिला महोतरी राष्ट्र नेपाल को मृत घोषित कर दिया।
जबकि घायलों की पहचान सुशील विश्वकर्मा पुत्र जल बहादुर विश्वकर्मा 36, सीता विश्वकर्मा पत्नी सुशील विश्वकर्मा 33 जनकपुर धाम नेपाल, रमेश पुत्र हीरा बहादुर 36 गौशाला नेपाल, पूजा मगर पत्नी सलाम मगर 23 साट लाई नेपाल, ग्रेसी पुत्र सलाम मगर उम्र 3, तारा पत्नी रमेश 35 गौशाला रोड नेपाल, प्रेम पुत्र रमेश 16 निवासी गौशाला रोड नेपाल, प्रियंका पुत्री रमेश 13, राज लाल सिंह पुत्र रामकुमार सिंह 40 हरिहरपुर सीतामढ़ी रुप के में हुई। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख पूजा तथा तारा व बस चालक राज लाल सिंह को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर किया गया। पुलिस ने एन एच आई कर्मियों की मदद से दोनों वाहन को हाईवे से हटवा कर यातायात बहाल करवाया।