उमेश तिवारी
महराजगंज। जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ दूसरे समुदाय के एक युवक द्वारा शनिवार रेप करने का मामला सामने आया है।पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के लिए तहरीर देकर न्याय की मांग की है। दूसरी तरफ पुलिस ने सिर्फ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित नाबालिक लड़की ने बताया कि शनिवार पूर्वाह्न वह अपने खेत में सब्जी तोड़ रही थी कि अचानक मौके पर पहुंचे आरोपी युवक ने उसे पास के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस चौकी अड्डा बाजार में दिया। इसके बाद आज नौतनवां थाने में दोनों पक्षों की बातों को सुनते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने बताया मामला बलात्कार का है। इसमें नौतनवां थाने द्वारा छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही से हम लोग असंतुष्ट हैं। हमारी मांग है कि पीड़ित पुत्री की मेडिकल परीक्षण कराई जाए, जिससे आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा सके।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवां मनोज कुमार राय ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है पीड़िता को उचित न्याय मिलेगा।