
रिपोर्ट:आर०के०मौर्य
परशुरामपुर। पुलिस ने प्रार्थना सभा के बहाने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बनगंवा खास से पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गोंडा जिले के औरा तोंदा गांव निवासी राम दयाल पुत्र कुंजू के रूप में हुई है। वह गांव की गरीब और भोली-भाली महिलाओं तथा युवाओं को निशाना बनाता था। राम दयाल पहले उन्हें धन का लालच देता था।इसके बाद वह एक प्रार्थना सभा आयोजित कर लोगों का ब्रेनवॉश करता था। धीरे-धीरे लोग उसके चंगुल में फंस जाते थे और फिर उनका धर्मांतरण किया जाता था।परशुरामपुर के उप निरीक्षक झारखंडेय पांडेय और आरक्षी राहुल कन्नौजिया ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि राम दयाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 और बीएनएस की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।