
Rk.Maurya
डीआईजी संजीव त्यागी ने दी एकता की शपथ, सरदार पटेल की जयंती मनाई
बस्ती। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
परिक्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी संजीव त्यागी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर डीआईजी त्यागी ने सरदार पटेल के देश की एकता, अखंडता और प्रशासनिक एकजुटता में दिए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता से ही देश की रियासतें एक सूत्र में बंधीं।कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।