• Fri. Aug 21st, 2026

मण्डलायुक्त ने धीमी निर्माण गति पर जताई नाराजग

बांदा। बुंदेलखण्ड विकास निधि (जिलांश) के तहत परियोजनाओ की समीक्षा बैठक मण्डलायुक्त की अध्यक्षता मे हुयी। बांदा जनपद की समीक्षा के दौरान यूपी स्टेट कान्ट्रक्शन एण्ड इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड खाईं पार के 55 कार्यों मे अब तक एक भी कार्य पूर्ण नही है। इस पर आयुक्त आर पी सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा मे 15 सितंबर तक कार्य को गुणवत्तायुक्त तरीके से पूरा किया जाए।

प्रोजेक्ट मैनेजर यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड यूनिट 13 की समीक्षा के दौरान 98 स्वीकृत कार्यांे के बारे मे जानकारी दी गयी कि 6 कार्य निविदा प्रक्रिया मे हैं, 9 कार्य पूरे हो चुके हैं तथा शेष कार्य प्रगति पर हैं।

इसी प्रकार राज्य निर्माण श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड(यूपीसीएलडीएफ) के स्वीकृत 30 कार्यों मे से अभी कोई भी पूरा नही है। अधिशाषी अभियंता खण्ड कार्यालय उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय झांसी के स्वीकृत कार्यों 7 कार्यों मे प्रगति शून्य है। इन्हे निर्देश दिए गये कि टाइमलाइन के तहत काम पूरा कराए जाएं और इसके सत्यापन के लिए सूची भी उपलब्ध करायी जाए।

आयुक्त ने संयुक्त विकास आयुक्त को निर्देश दिए कि अगस्त माह मे मण्डल व जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। साथ ही जितने भी कार्य कराए जाएंगे उन कार्यों का कार्य प्रारंभ के पूर्व एवं कार्य समाप्ति के बाद अक्षांश एवं देशान्तर सहित फोटोग्राफ्स संरक्षित किए जाएं तथा हैण्डपंप के बगल मे सोक पिट अवश्य बनवाए जाएं। चित्रकूट मे खण्ड कार्यालय नगरीय के स्वीकृत पांच कार्यों मे सभी पूरे हो चुके हैं।

प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बांदा के स्वीकृत एक कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार चित्रकूट व हमीरपुर जनपद की कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों मे धीमी गति पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी जताई और इन्हे अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक मे संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमलेन्द्र राय, चारों जिलों के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply