अयोध्या। भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में भूकंप के तेज झटके। उत्तर प्रदेश में बलिया से लेकर नोएडा तक और चित्रकूट से लेकर श्रावस्ती तक हर एक जनपद में भूकंप से सहमें लोग। फिलहाल नेपाल माना जा रहा भूकंप का केंद्र बिंदु। जानकारी के मुताबिक नेपाल से अधिक तेज था यूपी में भूकंप का झटका। ईश्वर की कृपा से किसी भी तरह के जान-माल से जुड़ी की हानि की सूचना नहीं।क्या आपके यहां भी महसूस हुआ भूकंप का झटका ?
अयोध्या में भी महसूस हुए भूकंप के झटके
नई दिल्ली : दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई। भूकंप काफी तेज था। लोग घबराकर अपने अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप रात 11 बजकर 32 मिनिट 54 सेकेंड पर आया। भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई में था। इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 मापी गई है।
उत्तर प्रदेश-भूकंप के बाद सरकार ने वक्तव्य जारी किया
नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर ,महाराजगंज जनपदों के अपरजिलाधिकारी से फोन पर सूचनाएं प्राप्त की गयी,सभी जनपदों में भूकम्प के हल्के झटके महसूस किये गये,किसी भी जनपद से किसी भी जनहानि एवं अन्य किसी नुकसान की सूचना नही है !!